US Elections 2026: Indian-origin Piya Dandiya defeats Republican candidate
US ELECTIONS 2026: भारतीय मूल की डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का चुनाव जीत लिया है। ‘डिसीजन डेस्क HQ’ के अनुमान के अनुसार, FL-22 सीट पर डेमोक्रेट पिया डंडिया ने रिपब्लिकन केसी असकर को हरा दिया है।
ताजा विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, डंडिया 52.22%–47.78% से जीता हैं। यह डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ी जीत है। 2024 में इस जिले ने ट्रम्प के पक्ष में 10.3 अंकों से मतदान किया था।
जीत के बाद पिया डंडिया ने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराने के बाद कहा, “40 साल से भी पहले, मेरे माता-पिता भारत से पाम बीच काउंटी आए थे, और उन्होंने ‘अमेरिकन ड्रीम’ (अमेरिकी सपने) को जीने का पक्का इरादा किया था।
और आज रात, एक पीढ़ी बाद, उनकी बेटी ‘कांग्रेसवुमन डंडिया’ बनने जा रही है। यह कहानी सिर्फ अमेरिका में ही मुमकिन है, और मैं कांग्रेस में अपना हर दिन इस देश के वादों को पूरा करने के लिए काम करते हुए बिताऊंगी।”
पिया डांडिया ने अपना उद्देश्य साझा करते हुए कहा, “मैंने कांग्रेस का चुनाव इसलिए लड़ा ताकि मैं अपने छात्रों और अपने बेटे के लिए एक बेहतर भविष्य बना सकूं। क्योंकि मैं जानती हूं कि हर बच्चा उस भविष्य का हकदार है, जिसका सपना हम अपने बच्चों के लिए देखते हैं।
भले ही इस व्यवस्था ने हमारे चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर करने की कोशिश की, लेकिन आज रात हमने दिखा दिया है कि असली ताकत हम लोगों के पास ही है।”
यूएस मिडटर्म इलेक्शन में जीतने के बाद जनता को धन्यवाद करते हुए पिया डांडिया बोली, “इस कहानी के अगले अध्याय में मुझे शामिल करने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद। आइए, इसे ऐसा बनाएं जिसे पढ़कर हमारे बच्चों को गर्व हो। साउथ फ्लोरिडा का धन्यवाद। ईश्वर आप सभी का भला करे, और ईश्वर अमेरिका का भी भला करे!”


