RAIPUR BREAKING : Saurabh Chandrakar produced in court… CBI seeks 10-day remand!
रायपुर। करीब 6 हजार करोड़ रुपए के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बुधवार को उसे रायपुर की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने उससे पूछताछ के लिए 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। वहीं, बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया।
सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल तैनात रहा। CBI की ओर से बहस के दौरान ED के अधिकारी और वकील भी मौजूद रहे।
प्रत्यर्पण पर वकील ने उठाए सवाल
सौरभ के वकील तुषार गिरी ने दलील दी कि ओमान की अदालत ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध में ED के मामले को मंजूरी दी थी, जबकि CBI के मामले को मंजूरी नहीं मिली थी। ऐसे में CBI की ओर से रिमांड मांगना प्रत्यर्पण की शर्तों के खिलाफ है।
बता दें कि CBI की टीम सौरभ को ओमान से प्रत्यर्पित कर 1 नवंबर को भारत लेकर पहुंची थी। मंगलवार को उसे दिल्ली से रायपुर लाया गया। उसके खिलाफ महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क चलाने और करोड़ों रुपए के लेन-देन में शामिल होने के आरोप हैं।
अब खुलेंगे कई राज?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि CBI की पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाया कि सौरभ के साथ रवि उप्पल और शुभम सोनी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए।
अब सबकी नजरें कोर्ट के रिमांड फैसले और CBI की पूछताछ पर टिकी हैं।


