BILASPUR CRIME: SECL कर्मचारी की सोने की चेन लूटकर फरार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: SECL employee’s gold chain snatched; perpetrator flees!

 

 

BILASPUR CRIME: सरकंडा थाना क्षेत्र के संपदा कैंपस में स्कूटी सवार बदमाश ने टहल रही SECL महिला कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिससे उनके गले और शरीर पर चोटें आई हैं। पूरी वारदात कैंपस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुमन सिंह सोमवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद कैंपस में टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और बसंत का पता पूछने लगा। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। महिला ने चेन बचाने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और स्कूटी से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में संदिग्ध युवक और उसकी स्कूटी नजर आ रही है। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related