CG NEWS : करतब के दौरान महिला आग में घिरी, बचाने आए दो और झुलसे, VIDEO वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Woman engulfed in flames during stunt, two others who came to rescue her suffered burns, VIDEO goes viral

कोरबा। कोरबा में हनुमान जयंती का कार्यक्रम अचानक हादसे में बदल गया। करतब दिखाने के दौरान एक महिला अचानक आग की चपेट में आ गई और उसे बचाने आए दो साथी भी बुरी तरह झुलस गए।

घटना रजगामार इलाके के मेन क्लब एरिया की है, जहां शोभायात्रा के दौरान कलाकार आग से जुड़े खतरनाक करतब दिखा रहे थे। मुंह से पेट्रोल फूंककर आग की लपट बनाई जा रही थी, तभी नीचे बैठी महिला के बालों में अचानक आग लग गई।

महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगी, लेकिन आग तेजी से फैल गई। उसे बचाने के लिए दो साथी आगे आए, लेकिन वे भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि सभी कलाकार दुर्ग से आए थे और देवी-देवताओं का रूप धारण कर प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें भिलाई रेफर किया गया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related