SAMLAI MATA TEMPLE : Crowds gathered at Samlai Mata Temple, 1085 Jyoti Kalash lit!
बिलाईगढ़। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बिलाईगढ़ के प्रसिद्ध समलाई माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से भक्त माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में इस वर्ष 1085 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
पिछले साल से ज्यादा उत्साह
मंदिर समिति के अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्त ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में दर्शन, पूजा और आरती का सिलसिला जारी रहेगा।
हर दिन भंडारा, भक्तों को प्रसाद
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति की ओर से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए सैकड़ों भक्तों को भोजन प्रसाद दिया जा रहा है। समिति ने भंडारे में सहयोग के लिए राशि भी निर्धारित की है। श्रद्धालु माता के भोग-प्रसाद के लिए प्रतिदिन 251 रुपये, प्रतिमाह 1100 रुपये या प्रतिवर्ष 2100 रुपये का सहयोग कर सकते हैं। इच्छुक भक्त अपनी सुविधानुसार व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से भी योगदान दे सकते हैं।
सजावट से मंदिर परिसर जगमग
नवरात्रि पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ज्योति कलश की बढ़ती संख्या और भंडारे में श्रद्धालुओं की भागीदारी से आस्था के साथ सेवा और सहयोग की परंपरा भी मजबूत हो रही है।
समलाई माता मंदिर में भक्तों का तांता, हर दिन भंडारे की व्यवस्था और 1085 ज्योति कलश से भक्तिमय हुआ माहौल।
