MAHAMAYA TEMPLE : धमधा की त्रिमूर्ति महामाया, जहां पूरी होती हैं मनोकामनाएं!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHAMAYA TEMPLE : Mahamaya, the trinity of Dhamdha, where wishes are fulfilled!

धमधा। दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर धमधा नगर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, तालाबों और त्रिमूर्ति महामाया मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती एक साथ विराजमान हैं। नवरात्रि में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित कराने के लिए भक्त पहुंचते हैं।

750 साल पुरानी है मान्यता

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, त्रिमूर्ति महामाया मंदिर का इतिहास करीब 750 वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि ध्रुव गोंड़ राजवंश के दसवें राजा दशवंत सिंह ने पुत्र प्राप्ति की कामना से तीनों देवियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी।

लोककथा के मुताबिक, राजा को स्वप्न में मां महालक्ष्मी ने तीनों विग्रहों को एक स्थान पर स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद तीनों देवियों को एक साथ विराजित कर मंदिर बनवाया गया। मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन किला आज भी धमधा के इतिहास की याद दिलाता है।

नवरात्रि में जलते हैं मनोकामना ज्योति कलश

मंदिर में वर्ष 1979 में स्वर्गीय गोविंद प्रसाद ताम्रकार की अध्यक्षता में मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलन की परंपरा शुरू हुई थी। वर्तमान में कौशल ताम्रकार व्यवस्थापक, कपिल देवांगन पंडा और उमाकांत पांडे पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं।

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने ज्योति कक्ष के विस्तार की जरूरत जताई है। शासन और दानदाताओं से सहयोग मिलने पर भक्तों को बेहतर सुविधा मिल सकती है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related