HEAT STROKE IN CG : हवा की दिशा बदलते ही प्रदेश में गर्मी दस्तक, इन कारोबारियों ने समेटा कारोबार ..

Date:

HEAT STROKE IN CG: As soon as the direction of the wind changes, heat knocks in the state, these businessmen wrap up their business ..

रायपुर। हवा की दिशा बदलते ही अब प्रदेश में गर्मी दस्तक देने लगी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश भर में नवा रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा और यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है, इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। दुर्ग को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

प्रदेश भर में अब ठंड लगभग समाप्ति की ओर है, हालांकि सुबह-सुबह और देर रात हल्की ठंड है। दोपहर की तेज धूप अब थोड़ी जलने भी लगी है। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश भर में मौसम अब शुष्क और आसमान साफ रहेगा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी हो गई है, इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

कारोबारियों ने समेटा कारोबार

गर्म कपड़ा कारोबारियों ने अपना कारोबार समेट लिया है और मोतीबाग, पंडरी, टिकरापारा सहित विभिन्ना क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल बंद हो गए है। इस वर्ष ठंड कम पड़ने की वजह से कारोबारियों को पिछले वर्ष की तुलना में गर्म कपड़ों के कारोबार में 60 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। इसके चलते इस वर्ष समय से पहले ही कारोबारियों ने दुकानें भी समेट ली। पिछले वर्ष तक तो पूरे फरवरी माह तक दुकानें चल रही थी।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...