RAIPUR LENSKART : शोरूम के अंदर तिलक और नारेबाजी, लेंसकार्ट विवाद ने पकड़ी रफ्तार

Date:

RAIPUR LENSKART : Tilak and sloganeering inside the showroom, Lenskart controversy gains momentum

रायपुर. रायपुर में लेंसकार्ट शोरूम के अंदर ऐसा सीन बना कि वीडियो देखते ही वायरल हो गया। एक कथित धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता सीधे शोरूम में घुसे, स्टाफ से नाम पूछे और फिर सबको तिलक लगाने लगे। नारेबाजी भी हुई और कर्मचारियों से कहा गया कि वे खुलकर बताएं कि वे हिंदू हैं।

मामला यहीं नहीं रुका एक महिला ने वहीं अपना चश्मा तोड़कर कंपनी के खिलाफ बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। ये पूरा विवाद उस वायरल डॉक्यूमेंट से जुड़ा है, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी कर्मचारियों को तिलक या धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकती है।

वीडियो फैलते ही बवाल बढ़ा तो कंपनी को सामने आना पड़ा। लेंसकार्ट ने कहा कि वो पुराना डॉक्यूमेंट था और अब नई पॉलिसी में सभी धर्मों के प्रतीकों को इजाजत दी गई है। साथ ही कंपनी ने खेद जताते हुए साफ किया कि उनकी नीतियां सभी के सम्मान पर आधारित हैं।

अब ये मामला सिर्फ एक शोरूम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर बड़ी बहस बन चुका है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...