CG COUPLE SUICIDE : 3 years of love… jumping to death from the roof!
बिलासपुर. बिलासपुर में प्यार की कहानी खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई। 3 साल से रिलेशन में रह रहे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने देर रात EWS कॉलोनी की 3 मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
छत पर जो मिला, उसने कहानी और उलझा दी… शराब की बोतल, गिलास, कपड़े और बिस्तर। मतलब साफ है कि दोनों देर रात साथ थे और शराब भी पी थी। पुलिस को शक है कि किसी बात पर झगड़ा हुआ और गुस्से में दोनों ने ये खौफनाक कदम उठा लिया।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि छत का दरवाजा अंदर से बंद था… तो क्या ये सुसाइड था या कुछ और? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
युवक की पहचान चिरंजीव पांडे के रूप में हुई है, जबकि युवती गरिमा सिंह अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।
