GWALIOR TRUCK ACCIDENT : मौत बनकर दौड़ा ट्रक, 15 की जान गई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GWALIOR TRUCK ACCIDENT : Truck ran like death, 15 people lost their lives!

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर देर रात भीषण हादसा हो गया। धान से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ पलट गया। खबर के मुताबिक, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोगों के ट्रक के नीचे दबने की सूचना है।

रात 1:40 बजे मची चीख-पुकार

चीनौर-नयागांव हाईवे पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:40 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह तक एंबुलेंस से घायलों और मृतकों को ट्रामा सेंटर लाने का सिलसिला जारी रहा।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। घायलों का इलाज भी निशुल्क कराया जाएगा।

गुस्से में लोग, सड़क पर लगाया जाम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की।

शीतला माता मंदिर में सप्तमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसे में इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related