रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सुबह राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नवंबर दिसंबर महीने में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।
Cg News : इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवम हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
