CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में लगातार करवट बदल रहा मौसम, कई जगह गर्मी और कई जगह ठंड का अहसास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

chhattisgarh weather update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले दिनों चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर बारिश हुई थी। अब इस चक्रवात का असर खत्म हो गया है। गुरुवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। रायपुर में भी आज आसमान में बादल छाएं रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि, प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में कल दिनांक 16 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 16 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related