CGPSC SCAM: टामन सोनवान को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CGPSC Scam: Taman Sonwani sent to jail on 14-day judicial remand!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को कोर्ट ने  14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें कि टामन सिंह सोनवानी को CGPSC भर्ती घोटाले में सीबीआई ने उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि CGPSC भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए कथित तौर पर अवैध लेन-देन किया गया था।

अब ED टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर इस मामले की गहन जांच कर रही है।

CBI के मुताबिक, टामन ने परीक्षा के पर्चे अपने घर पर साहिल, नीतेश, उसकी पत्नी निशा कोसले और दीपा आडिल को दिए।

इसके बाद उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने लीक हुआ पेपर बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के डायरेक्टर श्रवण गोयल को सौंपा। श्रवण गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका ने इसी लीक पेपर से तैयारी की। परिणामस्वरूप दोनों डिप्टी कलेक्टर बन गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related