GOLD SLVER RATE : सोना-चांदी में फिर बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें भाव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVERS RATE : Gold and silver prices fall again, know the prices before buying!

रायपुर। सोना-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद मंगलवार को फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी 4,429 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। वहीं 24 कैरेट सोने का वायदा भाव भी एक झटके में 1,386 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया।

1.80 लाख के नीचे फिसली चांदी

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार को 1,83,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। मंगलवार को बाजार खुलते ही इसका भाव गिरकर 1,79,350 रुपये पर आ गया। यानी चांदी फिर 1.80 लाख रुपये के स्तर से नीचे पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। मौजूदा भाव उस स्तर से 2.40 लाख रुपये से ज्यादा नीचे है।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना सोमवार को 1,40,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह गिरकर 1,38,800 रुपये पर आ गया।

घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। IBJA के मुताबिक, 2 नवंबर को 24 कैरेट सोना 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,79,972 रुपये प्रति किलो पर थी।

लगातार बदलते भाव के बीच अब खरीदारों की नजर इस बात पर है कि क्या कीमतों में गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related