RAIPUR NEET PROTEST: Police launch search for those who waved objectionable posters during the protest!
RAIPUR NEET PROTEST: छत्तीसगढ़ के रायपुर NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों के दौरान आपत्तिजनक पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों-वीडियो को लेकर पुलिस को शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए पोस्टरों, उन्हें लेकर चलने वाले व्यक्तियों और सोशल मीडिया पर सामग्री प्रसारित करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विवादित पोस्टर किसने तैयार किए और उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के पीछे किसकी भूमिका थी। अधिकारियों का कहना है कि यदि प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
रायपुर के कलेक्टोरेट चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आरोप है कि इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे और उनके हाथों में भी आपत्तिजनक एवं अपशब्दों वाले पोस्टर देखे गए।
सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय या आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
