CHHATTISGARH : राम-कृष्ण पर बयान से बवाल, भूपेश ने भी साधा निशाना!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Controversy over statement on Ram-Krishna, Bhupesh also targeted!

रायपुर। कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में तंज कसते हुए फेसबुक पोस्ट किया। उन्होंने शास्त्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि हिंदू-हिंदू करते-करते अब हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाई जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं अब आहत क्यों नहीं हो रहीं?

साधु-संतों ने जताई नाराजगी

दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण की मुद्राओं के साथ अयोध्या और वृंदावन की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की।

विवाद बढ़ा तो शास्त्री ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि भगवान राम और कृष्ण एक ही हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं था। यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं।

गौरतलब है कि भूपेश बघेल इससे पहले भी शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा चुके हैं। अब इस ताजा बयान को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related