MAHATARI VANDAN YOJANA: Amit Shah to release the 33rd installment of the Mahtari Vandan Yojana
MAHATARI VANDAN YOJANA: छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले राज्य सरकार आज मंगलवार 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने जा रही है।
रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।
इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे।
राज्योत्सव के मुख्य मंच से महतारी वंदन योजना की नवंबर महीने की किस्त जारी की जाएगी। इस दौरान पात्र महिला हितग्राहियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रत्येक महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
दीपावली से ठीक पहले किस्त जारी होने से योजना की लाभार्थी महिलाओं को त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।


