Aaj ka Panchang, 16 December 2022: आज रुक्मिणी अष्टमी पर बनें ये शुभ योग, हर काम में मिलेगी सफलता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj ka Panchang, 16 December 2022: आज शुक्रवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज ही रुक्मिणी अष्टमी का व्रत और पर्व भी मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। आज ही सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इसके साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास अगले महीने 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लगेगी। दिन में पूर्वाफाल्गुनी व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.36 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 12.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन दोपहर 12.42 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.48 बजे से 9.31 बजे तक एवं दोपहर 12.21 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.48 बजे से 9.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.03 बजे से 1.46 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम दोपहर 2.28 बजे से 3.11 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार (Aaj ka panchang) यमघण्ट योग दोपहर 3.53 बजे से 4.36 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 2.39 बजे से 3.59 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 10.40 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पश्चिम दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.27 बजे से 11.04 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.22 बजे से 1.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.59 बजे से 10.41 बजे तक लाभ का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.43 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.07 बजे से 2.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...