BREAKING : Parliament again in turmoil, Lok Sabha adjourned prematurely
नई दिल्ली। मानसून सत्र के आखिरी दिन भी संसद में हंगामा जारी रहा। विपक्ष के जोरदार नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही तय समय से पहले करीब 11 बजे ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में पहुंचे। 20 जुलाई के बाद पहली बार अमित शाह लोकसभा में नजर आए।
कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वंदे मातरम् हुआ और फिर सदन स्थगित कर दिया गया।
TIP BAN GUIDELINES : Ola-Uber में अब बुकिंग से पहले टिप नहीं! सरकार का आदेश
पूरे मानसून सत्र में दिल्ली लाठीचार्ज और अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करता रहा। विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ और ‘चंदा किसने लूटा’ जैसे नारे लगाए।
वहीं, सरकार की ओर से अमित शाह ने चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही थी। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा था कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं।
सत्र के आखिरी दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने नारेबाजी करते नजर आए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसे लेकर कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल के नेता ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
