RED FORT ATTACK : Major revelation in UN report, suspicion on AQIS
नई दिल्ली. नवंबर 2025 में लाल किला इलाके में हुए आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में बड़ा दावा सामने आया है। UN सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) को जिम्मेदार संगठन बताया है।
इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी। भारत में मामले की जांच NIA कर रही है। NIA के मुताबिक, हमले से जुड़े आरोपी AQIS से जुड़े अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) मॉड्यूल से जुड़े थे।
BREAKING : संसद में फिर हंगामा, समय से पहले लोकसभा स्थगित
रिपोर्ट में कहा गया है कि AQIS अब बड़े संगठनों के बजाय छोटे-छोटे सेल और बिखरे नेटवर्क के जरिए अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। संगठन फंडिंग और लॉजिस्टिक नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश में भी है।
रिपोर्ट में आतंकियों द्वारा AI और नई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई गई है। NIA की जांच में भी सामने आया था कि आरोपियों ने विस्फोटक और रॉकेट से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट और AI टूल्स का इस्तेमाल किया था।
अब इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लाल किला हमले की जांच और आतंकी नेटवर्क को लेकर कई सवालों पर फिर चर्चा तेज हो गई है।
