PRAJWAL REVANNA SEX SCANDAL CASE: Over 90 pornographic videos found on former MP Prajwal Revanna’s seized phone!
PRAJWAL REVANNA SEX SCANDAL CASE: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के जब्त फोन में मिले 90 से ज्यादा पोर्न वीडियो!
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा मंगलवार को चलाए गए 5 घंटे के छापेमारी के बाद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियो भारतीय एडल्ट कंटेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब्त फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांचकर्ता डिवाइस में मौजूद सभी वीडियो फाइल, तस्वीरों और दूसरे डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं।
जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सामग्री कहां से आई, कब डाउनलोड की गई और रेवन्ना से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही में इसका कोई संबंध है या नहीं।
जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट और खुलेआम स्मार्टफोन इस्तेमाल के इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खरगे के निर्देश पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बंगलूरू सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट को नोटिस थमाया गया है।
बता दे की प्रज्वल के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।
