आत्मानंद स्कूल सकरी में बदहाली: सालभर से केमिस्ट्री शिक्षक नहीं, पीने के पानी को भी तरस रहे छात्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Deplorable state of Atmanand School, Sakri: No chemistry teacher for a year; students deprived even of drinking water.

 

बिलासपुर: जिले के सकरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं के कारण छात्रों का भविष्य सवालों के घेरे में है। स्कूल में पिछले एक साल से केमिस्ट्री विषय के शिक्षक का पद खाली है, वहीं विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

मूलभूत सुविधाओं के इस अभाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के अध्यक्ष अमित कुमार साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विद्यालय के उच्चतर माध्यमिक (हायर सेकेंडरी) वर्ग में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त पड़ा है। शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विशेषकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नियमित रूप से इस महत्वपूर्ण विषय का अध्यापन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके परीक्षा परिणामों और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की प्रबल आशंका है।

शिक्षक की कमी के साथ-साथ स्कूल में पीने के पानी की भी भारी किल्लत है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। स्कूल आने वाले बच्चों को प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अध्ययनरत बच्चों के पालकों ने भी स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित सुधार की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से सख्त मांग की है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए तत्काल प्रभाव से केमिस्ट्री विषय के नियमित शिक्षक की नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए और परेशान न होना पड़े।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related