BILASPUR TEACHER SUSPENSION: Teacher suspended after making remarks about PM Modi!
BILASPUR TEACHER SUSPENSION: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षक स्कूल टाइम में नशे की हालत में नजर आ रहा था। मामले को लेकर शिकायत और जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद विभाग ने स्कूल की गरिमा और शिक्षक के आचरण को लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
वीडियो में स्कूल के प्रधान पाठक के रूप में पहचान बताने वाला एक व्यक्ति कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रहा है. जब उससे शराब पीकर स्कूल आने को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिलने की बात कहता दिखाई दे रहा है.
वीडियो में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की बात भी सामने आ रही है. वहीं विभागीय जानकारी में संबंधित शिक्षक का नाम प्रदीप कुमार पेंद्रो बताया जा रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षक के आचरण के साथ-साथ लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के दावे ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
