CG RAVAN DAHAN : Ruckus over Ravana, tender of Rs 20 lakh becomes an issue!
बिलासपुर. बिलासपुर में दशहरा से पहले रावण दहन को लेकर सियासत गरमा गई है। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजन के लिए 19.96 लाख रुपए के टेंडर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
महापौर पूजा विधानी ने साफ कहा है कि नगर निगम का आधिकारिक रावण दहन पुलिस ग्राउंड में ही होगा और साइंस कॉलेज के आयोजन में निगम की भूमिका नहीं रहेगी। वहीं जोन कार्यालय का कहना है कि टेंडर कलेक्टर के निर्देश पर और CSR मद से जारी किया गया था।
CG IED RECOVERY : अबूझमाड़ में बड़ा ऑपरेशन, जंगल में मिला खतरनाक जखीरा!
टेंडर में 9.96 लाख टेंट-व्यवस्था, 4 लाख आतिशबाजी और 6 लाख पुतला, लाइट-साउंड समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए रखे गए हैं। कांग्रेस ने खर्च और टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
इधर अरपांचल में शासकीय स्तर पर रावण दहन को लेकर अलग नगर निगम की पुरानी मांग भी फिर उठ गई है।
