CG Acid Attack: Young woman attacked with acid; condition critical!
CG ACID ATTACK: बालोद जिले में कॉलेज पढ़ने वाली युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड फेंककर युवती को गंभीर रूप से झुलसा दिया हैं।
एसिड हमले में युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रायपुर रेफर किया गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र बालोद की है।
एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने बताया, युवती कॉलेज जा रही थी, तभी अज्ञात युवक ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमलावर तांदुला बांध के जंगलों की ओर भागा है। आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
