IPS RATAN LAL DANGI CASE: मुश्किल में IPS रतन लाल डांगी, यौन शोषण के आरोप सही पाए गए! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPS Ratan Lal Dangi Case: IPS Ratan Lal Dangi in trouble; allegations of sexual exploitation found to be true!

 

 

IPS RATAN LAL DANGI CASE: छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS रतन लाल डांगी के खिलाफ SI की पत्नी ने यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट में दी है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

DGP की ओर से गृह सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने की जानकारी हाईकोर्ट में दी गई है।

इस मामले में पीड़िता SI की पत्नी ने प्राथमिक जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए रतन लाल डांगी को बचाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने किसी महिला IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। अब हाईकोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता के वकील अभिषेक पांडेय ने बताया कि, मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी।

यह मामला पुलिस विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी की शिकायत से जुड़ा है। महिला ने आरोप लगाया था कि कई वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। शिकायत के बाद प्राथमिक जांच की गई, लेकिन पीड़िता ने जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया।

पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान उसका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और आरोपी अधिकारी को बचाने की कोशिश हुई। उसने जांच किसी वरिष्ठ, विशेषकर महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GST COLLECTION: 2 लाख करोड़ पार GST कलेक्शन! 

GST COLLECTION: GST collection crosses ₹2 lakh crore!     GST COLLECTION:...

VIRAL VIDEO : CM से युवक ने मांग लिया iPhone

VIRAL VIDEO : Young man asks CM for iPhone रायपुर...

CHHATTISGARH : IED पीड़ितों को सरकार देगी कृत्रिम अंग

CHHATTISGARH : Government will provide artificial limbs to IED...