CG BJP MEETING: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP Meeting: Meeting concludes at the BJP state office; ‘Seva Sankalp’ programs reviewed.

 

CG BJP MEETING: BJP प्रदेश कार्यालय में महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री अजय जामवाल, झारखंड के संगठन महामंत्री पवन साय और छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

बैठक में पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

भाजपा मीडिया प्रभारी और सांसद संतोष पांडे ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि आशीर्वाद के दीपक से लेकर आंगनबाड़ी तक सेवा संकल्प के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

संतोष पांडे के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं और संगठन की भूमिका पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में अब तक हुए आयोजनों की स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related