CHHATTISGARH CRIME : Brutality against a 6-year-old girl…
भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी मकान मालिक दिलावर यादव के मकान में किराए से रहती थी। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है।
घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
CHHATTISGARH : हाईकोर्ट के 99 केस अटके, अब 15 दिन की डेडलाइन
शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर घटनास्थल की जांच और जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
