CHHATTISGARH : Government will provide artificial limbs to IED victims
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में IED ब्लास्ट से अंग गंवाने वाले ग्रामीणों के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। ऐसे लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर, ट्राइसिकल और जरूरत के दूसरे सहायक उपकरण मुफ्त दिए जाएंगे।
CG CAR ACCIDENT : बर्थडे मनाने निकले 5 दोस्त, रास्ते में मौत का कहर
बस्तर संभाग में इसके लिए बड़े स्तर पर दिव्यांग सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं। जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर तक शिविर होगा, जहां बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के 2,953 हितग्राही चिन्हित किए गए हैं।
वहीं दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक शिविर लगेगा। यहां 846 हितग्राहियों का चयन किया गया है। जरूरत के मुताबिक कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसिकल और श्रवण मशीन समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि जिलेवार हितग्राहियों का चयन किया जा रहा है और शिविर में उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण दिए जाएंगे।
