MAHARASHTRA POLICE NOTICE : Police notice to CJP, why this question now?
रायपुर डेस्क। 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले महाराष्ट्र में पुलिस नोटिस को लेकर सियासत गरमा गई है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र पुलिस कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजकर प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का दबाव बना रही है।
पुलिस के नोटिस में कार्यकर्ता से प्रदर्शन में शामिल होने का उद्देश्य, दिल्ली जाने का कारण और यात्रा का खर्च कौन उठा रहा है, जैसे सवाल पूछे गए हैं। साथ ही प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने का भी दावा किया गया है।
GYANESH KUMAR HOUSE : CEC के घर पर अब ये क्या हुआ? गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण
मामला 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन से जुड़ा है। CJP ने इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने की घोषणा की है। इससे पहले मुंबई में भी CJP ने प्रदर्शन किया था।
अभिजीत दीपके का आरोप है कि महाराष्ट्र में कई CJP कार्यकर्ताओं को इसी तरह के नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है और आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों को रोकने की कोशिश हो रही है।
दीपके ने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी दावा किया है। उनका आरोप है कि CJP से जुड़े कंटेंट और कार्यकर्ताओं के अकाउंट्स पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सीधे नियंत्रित करना संभव नहीं होने के कारण दूसरे तरीकों से आंदोलन की पहुंच रोकने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, पुलिस की ओर से इन नोटिसों को प्रदर्शन से पहले की सामान्य प्रक्रिया और एहतियाती कार्रवाई बताया गया है। चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखना इसका उद्देश्य है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले महाराष्ट्र में जारी किए जा रहे इन नोटिसों का असर आंदोलन पर कितना पड़ेगा और क्या CJP कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे?
मामले को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।


