KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर हिंदू मजदूरों को बनाया गया निशाना, दूसरे की भी मौत…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KULGAM TERROR ATTACK : Hindu laborers were targeted after asking their names, another one also died…

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर हुआ आतंकी हमला और भी दर्दनाक हो गया है। पहले एक मजदूर की मौत हुई थी, लेकिन अब इलाज के दौरान दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक आतंकियों ने पहले नाम और पहचान पूछी, फिर हिंदू मजदूरों को अलग कर बेहद करीब से गोलियां मार दीं।

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

हमले में जान गंवाने वाले दीपक रात्रे (24) सक्ती जिले के बुंदेली गांव और भूपेंद्र भैना (28) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव के रहने वाले थे। दोनों रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गए थे। इस घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वारदात कुलगाम के केलाम इलाके में हुई। घटना के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है और आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जांच में इसे टारगेट किलिंग माना जा रहा है।

आत्मानंद स्कूल सकरी में बदहाली: सालभर से केमिस्ट्री शिक्षक नहीं, पीने के पानी को भी तरस रहे छात्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हमले को कायराना बताते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में रहकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related