CHHATTISGARH MONSOON : The entry date of rain in Chhattisgarh has arrived!
रायपुर। भीषण गर्मी से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। इससे पहले कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
RAM MANDIR DONATION SCAM : राम मंदिर की 200 किलो चांदी कहां गई?
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।
इतना ही नहीं, कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
CHHATTISGARH : ISI कनेक्शन का शक! जांजगीर में संदिग्ध गिरफ्तार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो 23 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा और बारिश की गतिविधियां तेजी पकड़ सकती हैं।
इसी को देखते हुए आने वाले दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
