CHHATTISGARH : ISI connection suspected! Suspect arrested in Janjgir
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरन तारण जिले का रहने वाला बताया गया है।
सफलता का असली मंत्र है लगातार प्रयास” – गौरव अग्रवाल
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 21 जून को अकलतरा थाना क्षेत्र में चल रहे किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान के दौरान हुई। मिनीमाता चौक स्थित मकान में जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
जांच में उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के सबूत मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
BIHAR POLITICS: नितीश का जलवा बरकरार, फिर बने जेडीयू अध्यक्ष!
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए संदिग्ध लोगों से संपर्क में था और छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों की जानकारी साझा करने का संदेह है।
मोबाइल से चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो कॉल जैसे डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसे ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई और टारगेट किलिंग जैसी साजिश में इस्तेमाल किया जा सकता था, हालांकि पुलिस ने कहा है कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
