BIHAR POLITICS: नितीश का जलवा बरकरार, फिर बने जेडीयू अध्यक्ष! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR POLITICS: Nitish’s clout remains intact; becomes JDU President again!

BIHAR POLITICS:  JDU के राष्ट्रीय और परिषद की बैठक पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई।

बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान पर मुहर लगाई गई।

इसके अलावा JDU के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार पार्टी का ‘भविष्य’ हैं।

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद कहा, “निशांत जी की भूमिका बेहद अहम रहेगी।

पार्टी के सभी नेताओं ने ये माना है कि उनको लेकर जनता की उम्मीदें मज़बूत हो रही हैं। आने वाले समय में वो एक अहम भूमिका में रहेंगे।”

पार्टी में निशांत कुमार के नेतृत्व से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “निःसंदेह, पार्टी को ये भरोसा है कि दशकों तक वह अगुवाई करेंगे और उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी।

वहीं, पार्टी के सांसद संजय झा ने कहा, “हमारी राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक में आज बात हुई।

निशांत जी अभी सरकार में काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वह पार्टी के काम में भी शामिल होंगे और वही इस पार्टी के भविष्य है।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय परिषद की बैठक थी और उसमें हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.”

बिहार में रविवार को सबसे पहले जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक हुई. इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिनमें ये सभी फ़ैसले लिए गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related