Chardham Yatra 2025: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे बदरी-केदार के द्वार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chardham Yatra 2025: गंगोत्री/ यमुनोत्री (उत्तरकाशी)। Chardham Yatra 2025: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसी के साथ उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का श्रीगणेश भी हो गया। गंगोत्री धाम में कपाट उद्घाटन के लिए बुधवार को भैरों घाटी से तड़के मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। यहां तीर्थ पुरोहितों के द्वारा कपाट उद्घाटन से पहले पूजा पाठ संपन्न किया गया, इस दौरान मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Chardham Yatra 2025: श्रद्धालुओं के जयकारे व 14 राजपूताना राइफल्स के बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट 10:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में खोले गए, इस दौरान हेलिकॉप्टर से गंगोत्री मंदिर के ऊपर पुष्प वर्षा की गयी। कपाट उद्घाटन के बाद पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंच कर मां गंगा के दर्शन किए। साथ ही देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। कपाट उद्घाटन के समय धाम में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विधिविधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

Chardham Yatra 2025: वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11:55 बजे अगले छह माह के लिए खोल दिए गए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे देवी यमुना की चल विग्रह उत्सव डोली ने अपने बड़े भाई शनिदेव की अगुआई में शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से 10,804 फीट की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।

कब खुलेंगे केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट?

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ धाम कपाट दो मई सुबह 7:00 बजे आम भक्‍तों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे वहीं बदरीनाथ धाम के चार मई सुबह 6:00 बजे विधिविधान से खोल दिए जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related