CG YOUTH CONGRESS : युवा कांग्रेस चुनाव में बघेल vs देवेंद्र!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG YOUTH CONGRESS : Baghel vs Devendra in Youth Congress elections!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। चुनाव कमेटी ने दोनों प्रमुख खेमों के मुख्य दावेदारों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही दोनों उम्मीदवारों की उम्मीदवारी बहाल हो गई है।

अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि प्रत्याशी 22 हैं, लेकिन चुनावी नजरें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थित खेमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समर्थित गुट पर टिकी हैं।

CG SEVA SANKALP ABHIYAN : 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ में जलेगा दीयों का सैलाब!

इसी बीच 10 सितंबर से बिलासपुर में शुरू हो रहा तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर भी इस चुनाव के लिहाज से खास माना जा रहा है। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी रहेगी।

शिविर में बिलासपुर संभाग के 74 ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे। ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं का एक साथ बिलासपुर पहुंचना युवा कांग्रेस चुनाव के सियासी समीकरणों को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

बिलासपुर में देवेंद्र यादव के करीबी नेताओं के खिलाफ स्थानीय स्तर पर चल रही कथित लामबंदी ने भी इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है। दोनों खेमे अपने-अपने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने में जुटे हैं।

ऑनलाइन वोटिंग से होगा फैसला

युवा कांग्रेस का चुनाव इस बार डिजिटल तरीके से हो रहा है। सत्यापित सदस्य मोबाइल ऐप के जरिए मतदान कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष समेत छह अलग-अलग पदों के लिए सदस्य मतदान कर सकेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। यानी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बघेल और देवेंद्र समर्थक खेमों के बीच सियासी घमासान अभी कई दिन और जारी रहने वाला है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related