CG SEVA SANKALP ABHIYAN : A flood of lamps will be lit in Chhattisgarh on 17th September!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर को दिवाली से पहले ही दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकारी इमारतों में दीये जलाए जाएंगे और घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने रायपुर में 25 हजार दीये जलाने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
CHHATTISGARH : अधूरे पुल से बच्चों का खतरनाक सफर, NHRC का एक्शन!
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। प्रत्येक परिवार से दीप जलाने की अपील की जाएगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ा गया है।
यानी 17 सितंबर को सिर्फ दीये ही नहीं जलेंगे, बल्कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए सेवा और जनभागीदारी का संदेश भी दिया जाएगा।
बच्चों के लिए ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
VIRAL PHOTOS : CM साय समेत पूरी कैबिनेट पर चढ़ा 1980s Retro AI Trend का रंग
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ होगा, जिसमें पोषण, टीकाकरण और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा ‘कहानी बदलाव की’ के जरिए सरकारी योजनाओं से लाभ लेने वाले लोगों की वास्तविक सफलता की कहानियां भी सामने लाई जाएंगी।
कुल मिलाकर, 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा और इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं, किसान और आम नागरिक अलग-अलग गतिविधियों के जरिए जुड़ेंगे।
