JASHPUR SUSPENSION NEWS: Three education officials, including the BEO, suspended!
JASHPUR SUSPENSION NEWS: जशपुर जिले के फरसाबहार शिक्षा विभाग के विरुद्ध शासन ने फरसाबहार विकासखण्ड के बीईओ, बीआरसी ,और एबीईओ के विरुद्ध बड़ा एक्शन लिया है।
जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने बीईओ और एबीईओ को ऑफिस अटैच कर दिया है, जबकि बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है।
तीनों अधिकारियों पर कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगे थे।
शिकायत के बाद कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में एक जांच टीम बनाया था । जांच टीम की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गयी है।


