BANK STRIKE : बैंक जाने से पहले पढ़ लें! 11 सितंबर से हड़ताल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BANK STRIKE : Read this before you go to the bank! Strike from September 11th

नई दिल्ली। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो तारीख जरूर नोट कर लें। 5 दिन वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

11 सितंबर शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर लगातार असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

CHHATTISGARH : कॉलेज में छात्रों का चक्काजाम!

सितंबर में फिर 3 दिन की हड़ताल

बैंक कर्मचारियों के यूनियन मंच UFBU ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक भी देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह समय बैंकों की छमाही क्लोजिंग के आसपास है, इसलिए हड़ताल का असर बैंकिंग कामकाज पर पड़ सकता है।

यूनियनों का कहना है कि अगर मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू की जा सकती है।

कौन कर रहा है हड़ताल?

बैंक कर्मचारियों के 9 प्रमुख संगठनों के साझा मंच UFBU (United Forum of Bank Unions) ने हड़ताल की तारीखों का ऐलान किया है। यूनियनों का आरोप है कि उनकी 5 दिन वर्किंग की मांग को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कॉलेज में छात्रों का चक्काजाम!

CHHATTISGARH : Students blockade the college! डौंडीलोहारा। बालोद के शासकीय...