CHHATTISGARH : कॉलेज में छात्रों का चक्काजाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Students blockade the college!

डौंडीलोहारा। बालोद के शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा में छात्रों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं और प्राचार्य पर कथित तौर पर TC देने की धमकी के आरोपों को लेकर विद्यार्थियों और ABVP कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज के सामने करीब 10 मिनट तक चक्काजाम किया।

पुलिस के समझाने पर छात्र सड़क से हटे, लेकिन कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग को लेकर छात्र शाम 5 बजे तक धरने पर डटे रहे। इस दौरान प्राचार्य का पुतला भी जलाया गया।

BRICS SUMMIT 2026 : 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग?

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की कई कक्षाओं में करीब दो साल से बिजली और पंखे की समस्या है। गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई करनी पड़ती है। बारिश में छत से पानी टपकने, शौचालयों की सफाई नहीं होने और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी विद्यार्थियों ने की है।

विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले कक्षा की छत का प्लास्टर और पंखा गिर चुका है। उनका कहना है कि कॉलेज प्रबंधन हर साल जनभागीदारी शुल्क लेता है, लेकिन सुविधाएं उसके अनुरूप नहीं मिल रही हैं।

प्राचार्य पर क्या आरोप?

छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज की समस्याएं लेकर प्राचार्य के पास जाने पर उन्हें कथित तौर पर TC काटने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य रोशन आरा भी विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर कक्षाओं में नहीं लौटने पर TC संबंधी कार्रवाई की बात कही और ABVP कार्यकर्ताओं पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया।

प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की बिजली, पंखे और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द समस्याएं दूर की जाएंगी। उनका आरोप है कि कुछ छात्र नेताओं के कहने पर विद्यार्थी सड़क पर उतरकर अपनी पढ़ाई बाधित कर रहे हैं।

लंबी बातचीत के बाद SDM, तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने छात्रों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related