CG CRIME: Nephew of Housing Board Chairman Anurag Singh Deo assaulted!
CG CRIME: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ मारपीट और लूट की वारदात हुई।
जानकारी के अनुसार गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव का रास्ता रोककर राज बंगाला, गोलू पठान सहित 4-5 युवकों ने मारपीट की है.
इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 2500 रुपये भी लूट लिए. मारपीट में अभिरत सिंहदेव को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियोंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट के वक्त आरोपियों ने कहा कि हम यहां के दादा हैं, यदि थाने में रिपोर्ट करोगे तो चाकू से हमला कर मार डालेंगे. पीडि़त ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका चश्मा भी तोड़ दिया.
