VIRAL PHOTOS : CM Sai and his entire cabinet are wearing the 1980s retro AI trend.
रायपुर। सोशल मीडिया पर चल रहा 1980s Retro AI Trend अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर साय कैबिनेट के मंत्रियों तक की तस्वीरें 80 के दशक के रेट्रो अंदाज में नजर आ रही हैं।

AI की मदद से तैयार इन तस्वीरों में मंत्री पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, कैमरा इफेक्ट और बैकग्राउंड में दिखाई दे रहे हैं। यानी आज के नेता, लेकिन पूरा लुक 80s वाला।
BANK STRIKE : बैंक जाने से पहले पढ़ लें! 11 सितंबर से हड़ताल
सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। सामान्य तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में बदलने वाला यह AI ट्रेंड इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है और अब छत्तीसगढ़ की सियासत भी इसका हिस्सा बन गई है।
