DELHI : निर्माणाधीन इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI: Building under construction collapses; several people feared trapped.

 

 

DELHI : दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से एक मकान बनाया जा रहा है. रविवार को पहली मंजिल का टेंडर डाला गया.

कुछ ही देर बाद लेंटर जमीनदोज हो गया. मलबे के नीचे से एक कर्मचारी का शव बरामद हुआ है, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम 6:46 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई हैं और बचाव अभियान जारी है.

मौके पर मौजूद एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, “हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली थी. यह मूल रूप से एक पुरानी, एक मंज़िला इमारत थी. इसके ऊपर एक और मंज़िल बनाई जा रही थी. यह इलाका पूरी तरह से घिरा हुआ है, जिससे यह पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि आखिर कौन-सी इमारत ढही है.”

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं.

संदीप लांबा ने बताया, “इमारत के किनारों से बड़ी मात्रा में मलबा हटाया जा रहा है. एनडीआरएफ़ अपने डॉग स्क्वॉड और अन्य ज़रूरी संसाधनों के साथ पहुंची है. अभी तक किसी को भी मलबे से बाहर नहीं निकाला गया है.”

हादसे के बाद कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related