RAIPUR ACCIDENT: तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आई मां-बेटी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ACCIDENT: Mother and daughter struck by a speeding container truck!

 

 

RAIPUR ACCIDENT: तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ स्कूटी पर पचपेड़ी नाका से तेमरी गांव जा रही थी. जैसे ही उनकी स्कूटी वीआईपी चौक के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी दोनों कंटेनर के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं.राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related