MALLIKARJUN KHARGE CONTROVERSY: CM Sai launches a sharp attack over Kharge’s statement!
MALLIKARJUN KHARGE CONTROVERSY: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना में दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर सीएम साय ने इसे घोर निंदनीय और शर्मनाक बताया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इसके नाम पर भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाओं को नहीं लांघा जाना चाहिए।
सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब उनके दिवंगत पिता को भी निशाना बना रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन का प्रमाण बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक जा रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी राजनीति को जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है।
सीएम साय ने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को न तो भूलेगी और न ही स्वीकार करेगी। साय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास अपने जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को जवाब देने का अधिकार है और समय आने पर जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मल्लिकार्जुन खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को भाषा की मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
