BILASPUR CRIME: Sexual harassment allegations against a railway officer!
BILASPUR CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी को कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगा हैं।
महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। वही इस मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में की गई है। शिकायत के बाद जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत के मुताबिक, रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने पद का कथित दुरुपयोग कर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत है।
महिला ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत आई थी, जिसके बाद महिला बाल विकास विभाग ने रेलवे के यांत्रिक विभाग को जांच के लिए भेज दिया है।
