BRAZIL ELECTION VICTORY : जेल से राष्ट्रपति की कुर्सी तक! लूला ने पलटी बाजी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BRAZIL ELECTION VICTORY : From prison to the presidency! Lula turns the tables

रायपुर डेस्क। ब्राजील की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया। खास बात यह रही कि पहले दौर में पिछड़ने के बाद लूला ने दूसरे दौर में बाजी पलट दी।

पहले चरण में फ्लावियो को 47 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि लूला को 45.16 प्रतिशत वोट मिले। दूसरे दौर में अन्य उम्मीदवारों के बाहर होने के बाद मुकाबला इन दोनों के बीच सिमट गया।

जेल गए, फिर सत्ता में लौटे

लूला का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वे 2003 से 2010 तक दो कार्यकाल राष्ट्रपति रहे। 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन बाद में उनकी सजा रद्द कर दी गई। इसके बाद उन्होंने 2022 में वापसी की और राष्ट्रपति बने।

जीत के बाद भी आसान नहीं राह

लूला ने गरीब परिवारों को आर्थिक राहत, रोजगार बढ़ाने और मजदूरों की स्थिति सुधारने जैसे वादे किए हैं। उन्होंने सरकारी सहायता बढ़ाने और सप्ताहांत में सार्वजनिक परिवहन मुफ्त करने की बात भी कही है।

लेकिन संसद में दक्षिणपंथी दलों की मजबूती उनके लिए चुनौती बन सकती है। बढ़ता सरकारी कर्ज, महंगाई और ऊंची ब्याज दरें भी उनकी सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related