CHHATTISGARH : शिक्षकों को धमकी भरे कॉल, अब VSK ऐप पर उठे सवाल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Threatening calls to teachers, now questions raised on VSK app!

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को कथित तौर पर धमकी भरे साइबर कॉल आने की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। अश्लील वीडियो में फंसाने, संदिग्ध पार्सल और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगी की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है।

एक ही स्कूल के कई शिक्षक निशाने पर?

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ का दावा है कि एक ही स्कूल में काम करने वाले कई शिक्षकों को एक ही मोबाइल नंबर से संदिग्ध कॉल आए हैं। संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे को भी ऐसा कॉल आने की जानकारी दी गई है।

इन घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षकों के मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारियां ठगों तक कैसे पहुंच रही हैं। संघ ने शिक्षा विभाग के डिजिटल प्लेटफॉर्म, खासकर विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप की डेटा सुरक्षा पर चिंता जताई है।

हालांकि, VSK ऐप से डेटा लीक होने की अभी स्वतंत्र तकनीकी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी किसी अन्य स्रोत से जुटाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान

ठग खुद को पुलिस या साइबर क्राइम अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखा सकते हैं। ऐसे में अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक विवरण या निजी जानकारी न दें और किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पैसे मांगना ठगी का संकेत है।

शिक्षक संघ ने संदिग्ध कॉल की जांच, डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जा सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है शिक्षकों की जानकारी ठगों तक पहुंच कहां से रही है?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related