SALBONI LAND SCAM : अभिषेक के PA गिरफ्तार! 15 करोड़ का कनेक्शन?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SALBONI LAND SCAM : Abhishek’s PA arrested! 15 crore connection?

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के सालबोनी भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुई।

जांच एजेंसी का आरोप है कि पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी इलाके में सरकारी जमीन को कथित तौर पर निजी जमीन बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचा गया। इसी मामले में सुमित रॉय से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच चल रही है।

CG YOUTH CONGRESS : युवा कांग्रेस चुनाव में बघेल vs देवेंद्र!

सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत खत्म होने के बाद CID की टीम अभिषेक बनर्जी के कलिघाट स्थित आवास पहुंची। वहां से सुमित रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए CID मुख्यालय भवानी भवन ले जाया गया।

इससे पहले 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रॉय की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। अब अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद CID ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सालबोनी में सरकारी जमीन को कथित तौर पर निजी संपत्ति के रूप में दिखाया गया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों और कथित काल्पनिक विक्रेताओं के जरिए जमीन का लेनदेन किया गया और बाद में उसे बेचकर आर्थिक फायदा उठाया गया।

मामले की जांच में सुमित रॉय के बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की बात भी सामने आई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि एक लेनदेन में करीब 71 लाख रुपये जमा किए गए, जबकि अलग-अलग खातों में कुल जमा राशि करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।

अब CID इन पैसों के स्रोत और पूरे लेनदेन की कड़ियों की जांच कर रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related