CHHATTISGARH : हिरासत में मौत का मामला, आरक्षक सस्पेंड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Case of death in custody, constable suspended!

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में युवक की मौत के बाद मामला गरमा गया है। महुआ शराब के मामले में गिरफ्तार शिव साहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया।

इसी मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित कर दिया है। एसपी के आदेश में आरक्षक पर घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। निलंबन के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

SALBONI LAND SCAM : अभिषेक के PA गिरफ्तार! 15 करोड़ का कनेक्शन?

दरअसल, शिव साहिस को चांपा पुलिस ने महुआ शराब से जुड़े आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रात में उसकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कस्टडी में मारपीट का आरोप

शिव की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी और उसकी मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई है। इसी आरोप को लेकर बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने पहुंच गए।

परिजनों ने मामले में दो पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटाने और उचित मुआवजे की मांग की है। हालांकि, मारपीट और पुलिस अभिरक्षा में मौत से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले के बाद थाना परिसर के आसपास तनाव की स्थिति बनी रही। जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।

वहीं, पुलिस विभाग ने आरक्षक ईश्वरी राठौर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related